DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मुजफ्फरनगर में मिक्सर मशीन पलटी, 6 मजदूर घायल:विधायक मदन भैया ने काफिला रोककर घायलों को अस्पताल पहुंचाया

रविवार को खतौली के सिखेड़ा-मनसूरपुर मार्ग पर एक मिक्सर मशीन पलटने से 6 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना गांव बिहारी के पास हुई, जब एक जुगाड़ वाहन बाइक को बचाने के प्रयास में खेतों में पलट गया। इस दौरान लोक दल के खतौली विधायक मदन भैया अपने विधानसभा क्षेत्र में एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। वे जानसठ से सिखेड़ा होते हुए खानूपुर में एक मृतक पूर्व प्रधान के परिजनों को सांत्वना देने जा रहे थे। घायलों को देखकर विधायक मदन भैया ने तुरंत अपना काफिला रुकवाया। उन्होंने एम्बुलेंस और पुलिस को सूचित किया और अपने काफिले में चल रहे वाहनों की मदद से सभी घायल मजदूरों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। विधायक ने अस्पताल में चिकित्सकों को घायलों का बेहतर से बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।


https://ift.tt/KJB8Ut3

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *