DniNews.Live

मुजफ्फरनगर में मंत्री अनिल कुमार के खिलाफ पंचायत:विधायक का पुतला दहन, 2027 चुनाव में जवाब देने की चेतावनी


                 मुजफ्फरनगर में मंत्री अनिल कुमार के खिलाफ पंचायत:विधायक का पुतला दहन, 2027 चुनाव में जवाब देने की चेतावनी

मुजफ्फरनगर में मंत्री अनिल कुमार के खिलाफ पंचायत:विधायक का पुतला दहन, 2027 चुनाव में जवाब देने की चेतावनी

मुजफ्फरनगर में सपा विधायक पंकज मलिक और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के बीच चल रही जुबानी जंग अब समर्थकों तक पहुंच गई है। मंत्री अनिल कुमार के समर्थकों द्वारा विधायक पंकज मलिक का पुतला दहन किए जाने के विरोध में गांव पंचेड़ा कला में एक पंचायत बुलाई गई। इस पंचायत में 2027 के विधानसभा चुनाव में जवाब देने की चेतावनी दी गई। पंचायत में मंत्री अनिल कुमार की जाति से संबंधित टिप्पणी पर भी नाराजगी व्यक्त की गई। पंचायत सदस्यों ने स्पष्ट किया कि विधायक पंकज मलिक ने मंत्री की जाति पर कोई टिप्पणी नहीं की थी। दूसरी ओर, कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने पलटवार करते हुए कहा था कि उनके परिवार पर कोई बड़ा आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक दलित व्यक्ति का कैबिनेट मंत्री बनना कुछ लोगों को रास नहीं आ रहा है। मंत्री ने इसे राजनीतिक बयानबाजी करार दिया और कहा कि जनता सब समझती है। मंत्री अनिल कुमार ने पुरकाजी विधानसभा सीट के इतिहास पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी यहां कभी मजबूत नहीं रही और दूसरे स्थान पर भी नहीं पहुंच पाई। इस सीट पर आमतौर पर बसपा या भाजपा जीतती रही हैं। पिछली बार लोकदल गठबंधन से जीत मिली थी, लेकिन अब जनता सच्चाई के आधार पर फैसला करेगी।


Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *