मुजफ्फरनगर में धर्म परिवर्तन मामले में 2 गिरफ्तार:आर्थिक मदद के लालच में मौसी-भांजे का धर्म परिवर्तन, मुख्य आरोपी फरार
![]()
मुजफ्फरनगर में धर्म परिवर्तन मामले में 2 गिरफ्तार:आर्थिक मदद के लालच में मौसी-भांजे का धर्म परिवर्तन, मुख्य आरोपी फरार
मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र में आर्थिक मदद के नाम पर कथित धर्म परिवर्तन के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। यह मामला तब सामने आया जब कसौली गांव निवासी पंजाबी समाज के एक युवक ने ईद पर नमाज अदा करते हुए अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। आरोप है कि युवक और उसकी मौसी का धर्म परिवर्तन कराया गया है। आरोप है कि मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने आर्थिक सहायता का लालच देकर इन दोनों का धर्म परिवर्तन कराया। योग साधना यशवीर आश्रम के महंत स्वामी यशवीर जी महाराज ने भी एक वीडियो जारी कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। चरथावल थाना प्रभारी सत्यनारायण दहिया के नेतृत्व में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने कसौली-कुटेसरा मार्ग पर दबिश देकर सुफियान पुत्र अख्तर और सोनू उर्फ शादाब नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
थाना प्रभारी के अनुसार, इस मामले में एक आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का दावा किया गया है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि मौसी और भांजा काफी समय से आरोपियों के संपर्क में थे। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और अन्य संबंधित पहलुओं को भी खंगाल रही है।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
