मुजफ्फरनगर पुलिस ने 28 लाख रुपये मूल्य के 144 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन फोनों को उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया गया। यह कार्रवाई मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान ये मोबाइल फोन बरामद हुए। सर्विलांस सेल और थाना पुलिस टीम ने आधुनिक तकनीक और भारत सरकार के CEIR पोर्टल का उपयोग कर पिछले तीन महीनों में इन फोनों को ट्रेस किया। बरामद मोबाइल बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से मिले हैं। मंगलवार को नवरात्रि के अवसर पर एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बरामद मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सौंपे। इस दौरान लोगों ने अपने खोए हुए फोन वापस मिलने पर संतोष व्यक्त किया। महिला मोबाइल स्वामियों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की। इस अभियान की निगरानी पुलिस अधीक्षक अपराध इंदु सिद्धार्थ ने की। सर्विलांस सेल के प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार के नेतृत्व में टीम ने यह कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया। टीम में कालूराम, मनीष त्यागी, राहुल सिरोही, विकास सिरोही और नितिन कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Leave a Reply