DniNews.Live

मुजफ्फरनगर के सिल्वर टोन पेपर मिल को नोटिस जारी:प्रदूषण के आरोप में 3 दिन में मांगा जवाब, हो सकती है सीलिंग

मुजफ्फरनगर के जट मुझेड़ा क्षेत्र में स्थित सिल्वर टोन पेपर मिल पर प्रदूषण को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई है। मिल की चिमनी से काले धुएं के उत्सर्जन की खबर सामने आने के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने संज्ञान लिया है। दैनिक भास्कर ने 19 मार्च को इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए मिल प्रबंधन को नोटिस जारी किया है। नोटिस में मिल को तीन दिन के भीतर जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। चेतावनी दी गई है कि यदि जवाब संतोषजनक नहीं होता या समय पर नहीं दिया जाता, तो मिल के खिलाफ सीलिंग या भारी जुर्माने जैसी कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
गौरतलब है कि फैक्ट्री की एक चिमनी से निर्धारित मानकों के अनुसार सफेद धुआं निकल रहा था। वहीं, दूसरी चिमनी से अत्यधिक काला और प्रदूषित धुआं निकलता हुआ कैमरे में कैद हुआ था, जिसने प्रदूषण के स्तर पर गंभीर सवाल खड़े किए थे। इस संबंध में प्रदूषण अधिकारी गीतेश चंद्रा ने बताया कि मामले का संज्ञान लिया गया है और नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अन्य औद्योगिक इकाइयों में भी हड़कंप का माहौल है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *