DniNews.Live

मुख्य गन्ना अधिकारी 15 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार:बागपत में ACB ने रंगेहाथ दबोचा, लिपिक को दी थी धमकी- पैसे दो… नहीं तो चौकीदारी करवाउंगा

बागपत में 15 हजार रुपए घूस लेते हुए मुख्य गन्ना अधिकारी को एंटी करप्शन की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया। उन पर गन्ना तौल लिपिक से गन्ना क्रिया केंद्र पर ड्यूटी लगाने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप है। लिपिक विशेष कुमार ने इस संबंध में एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी। शिकायत के बाद टीम ने जाल बिछाया और मुख्य गन्ना अधिकारी को उन्हीं के कार्यालय से रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए पकड़ा। गिरफ्तार मुख्य गन्ना अधिकारी राजदीप बालियान को एंटी करप्शन टीम कोतवाली ले गई है, जहां उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अब पूरा मामला जानिए…
बागपत में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य गन्ना अधिकारी राजदीप बालियान को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इससे पहले बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे मेरठ से एंटी करप्शन की 7 सदस्यीय टीम डीएम कार्यालय से 4 किलोमीटर दूर गन्ना मिल में स्थित मुख्य गन्ना अधिकारी के कार्यालय पहुंची। टीम सादी वर्दी में थी। मुख्य गन्ना अधिकारी को रंगेहाथ पकड़ने के लिए टीम ने जाल बिछाया। दोपहर करीब 1:30 बजे टीम ने उन्हें रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद टीम उन्हें पकड़कर कोतवाली ले गई। फिलहाल टीम कोतवाली में आरोपी से पूछताछ कर रही है। इसके बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर टीम उन्हें मेरठ ले जाएगी। टीम ने बताया- आरोपी अधिकारी के कार्यालय में कार्यरत गन्ना तौल लिपिक विशेष कुमार की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। लिपिक विशेष कुमार ने बताया- अधिकारी राजदीप बालियान ने उनसे 15 हजार रुपए की घूस मांगी थी। लिपिक को कहा- पैसे दो वरना चौकीदारी करवाउंगा
लिपिक विशेष कुमार ने बताया- उन्होंने मुख्य गन्ना अधिकारी से गन्ना माप-तौल केंद्र पर ड्यूटी लगाने की अपील की थी। जिसके एवज में उन्होंने घूस मांगी थी। धमकी दी थी- अगर पैसे नहीं दिए तो तेरी नौकरी गन्ना मिल के गेट पर लगा दूंगा। तुझसे चौकीदारी करवाउंगा। एक साल पहले भी लगे थे आरोप
विभागीय कर्मचारियों ने बताया- एक साल पहले भी मुख्य गन्ना अधिकारी के खिलाफ लिपिक विशेष कुमार ने ही घूसखोरी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया था। विशेष कुमार ने आरोप लगाया था कि राजदीप बालियान पैसे लेकर अपने पसंदीदा कर्मचारियों को मनपसंद तौल केंद्र पर ड्यूटी देते हैं। पैसे न देने पर प्रताड़ित करते हैं। —————————— ये खबर भी पढ़िए… चोर का पीछा कर रहे सिपाही के दोनों पैर कटे:गोंडा स्टेशन पर आरोपी हिरासत से भागा, सिपाही पकड़ने दौड़ा तो ट्रेन की चपेट में आया
यूपी के गोंडा रेलवे स्टेशन पर पुलिस हिरासत से भाग रहे चोर को पकड़ने की कोशिश में GRP सिपाही ट्रेन की चपेट में आ गया। उसके दोनों पैर कट गए। एक पैर कटकर अलग हो गया, जबकि दूसरा खाल के सहारे लटका है। घटना मंगलवार रात 12 बजे की है। जख्मी होने के बाद भी सिपाही आकाश सिंह (29) ने चोर सुनील कुमार (35) को पकड़ लिया। चीख-पुकार सुनकर जीआरपी स्टेशन से पुलिसवाले आ गए। उन्होंने चोर को दबोच लिया। पढ़ें पूरी खबर…

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *