बागपत में एंटी करप्शन टीम ने मुख्य गन्ना अधिकारी को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी उनके कार्यालय से की गई। उन पर गन्ना तौल लिपिक से गन्ना क्रिया केंद्र पर ड्यूटी लगाने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप है। लिपिक विशेष कुमार ने इस संबंध में एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी। शिकायत के बाद टीम ने जाल बिछाया और मुख्य गन्ना अधिकारी को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए पकड़ा। गिरफ्तार अधिकारी की पहचान मुख्य गन्ना अधिकारी राजदीप बालियान के रूप में हुई है। एंटी करप्शन टीम उन्हें कोतवाली ले गई है, जहां उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। लिपिक विशेष कुमार ने बताया कि उन्हें रिश्वत देने में काफी परेशानी हो रही थी और उनका परिवार भ्रष्टाचार के खिलाफ है। इसी कारण उन्होंने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की। उन्होंने इस मामले में कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply