DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मुख्यमंत्री के आने से पहले जिलाधिकारी ने किया इंस्पेक्शन:नवादा में फुलवरिया डैम सोलर प्लांट सहित विकास योजनाओं का लेंगे जायजा

नवादा जिले के रजौली प्रखंड में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज हो गई है। इसी क्रम में, जिलाधिकारी ने गुरुवार को हरदिया पंचायत स्थित चिरैला विद्यालय, फुलवरिया डैम और आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री का आगमन शुक्रवार को चिरैला विद्यालय के मैदान परिसर में हेलिकॉप्टर से होगा, जिसके लिए हेलीपैड का निर्माण कार्य चल रहा है। निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी सबसे पहले चिरैला विद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने हेलीपैड निर्माण कार्य का जायजा लिया। इसके बाद वे फुलवरिया डैम गए और पानी की सतह पर तैरते हुए सौर ऊर्जा आधारित बिजली उत्पादन प्लांट का अवलोकन किया। यह प्लांट जिले में नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान इस फ्लोटिंग सोलर प्लांट के उत्पादन व तकनीक का अवलोकन करेंगे और इसे पर्यटक स्थल बनाने पर निर्णय लेंगे। कृषि विभाग की भूमि पर डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा जिलाधिकारी ने रजौली प्रखंड के बहादुरपुर स्थित कारीगांव कृषि विभाग केंद्र का भी दौरा किया। यहां मुख्यमंत्री की पिछली प्रगति यात्रा के दौरान कृषि विभाग की भूमि पर डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा की गई थी। डीएम ने कॉलेज निर्माण के लिए उपलब्ध भूमि और तैयारियों की समीक्षा की, साथ ही अधिकारियों को सभी कागजी प्रक्रिया और स्थल जांच जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। आवश्यक व्यवस्थाओं को शीघ्र पूरा करने का निर्देश इसी क्रम में, भड़रा के औद्योगिक केंद्र के लिए चयनित भूमि का भी निरीक्षण किया गया। यहां उद्योगों के लिए समर्पित एक नए औद्योगिक केंद्र की स्थापना की योजना है, जिसका लोकार्पण मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। जिलाधिकारी ने स्थल विकास, पहुंच मार्ग और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री का यह दौरा जिले के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रजौली में मुख्यमंत्री का यह दौरा जिले के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रशासन ने सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज कर दी है और सभी विभागों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण तत्परता से करने के निर्देश दिए गए हैं। इस निरीक्षण के दौरान रजौली विधायक विमल राजवंशी भी मौजूद थे।


https://ift.tt/E7zYCd9

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *