सिटी रिपोर्टर|शेखपुरा मुख्यमंत्री की संभावित समृद्धि यात्रा को लेकर बरबीघा प्रखंड के सर्वा पंचायत में प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पंचायत क्षेत्र की सूरत बदलने के लिए गली-नली की सफाई और मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। सड़कों और नालियों को दुरुस्त कर पूरे इलाके को चकाचक बनाया जा रहा है, ताकि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान पंचायत की बेहतर तस्वीर प्रस्तुत की जा सके। इसके साथ ही सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के लिए राशन कार्ड और प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित पात्र लोगों की सूची तैयार की जा रही है। अधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया जा रहा है, ताकि जरूरतमंदों को योजनाओं से जोड़ा जा सके। पंचायत सरकार भवन, आंगनबाड़ी केंद्र और स्वास्थ्य उपकेंद्र का भी रंग-रोगन कर उन्हें आकर्षक और व्यवस्थित बनाया जा रहा है। भवनों के आसपास साफ-सफाई और अन्य आवश्यक सुविधाओं को भी दुरुस्त किया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर डीएम शेखर आनंद लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। सर्वा स्थित पंचायत सरकार भवन में ग्रामीणों के साथ जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना और स्थानीय समस्याओं का त्वरित समाधान करना था। जनसंवाद के दौरान सर्वा पंचायत के किसानों और ग्रामीणों ने अपनी मूलभूत समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा। इनमें कृषि एवं सिंचाई के लिए खेतों तक पानी पहुंचाने के िलए पाइन (नहर) की सफाई, ‘हर खेत सिंचाई’ योजना के तहत नए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग, सर्वा से राजौरा तक सड़क निर्माण, गांव के रास्तों की ढलाई और आंगनबाड़ी केंद्र तक सुगम आवाजाही के लिए पुल का निर्माण शामिल था। इस दौरान डीडीसी संजय कुमार, एसडीओ प्रियंका कुमारी, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सरोज पासवान, जिला पंचायत राज पदाधिकारी स्वाति कुमारी, बीडीओ, सीओ, पैक्स अध्यक्ष, स्थानीय मुखिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें। डीएम ने ग्रामीणों की समस्या सुन समाधान का दिया आश्वासन ग्रामीणों ने नए राशन कार्ड बनवाने, वृद्धा पेंशन की स्वीकृति, पैक्स गोदाम के निर्माण की आवश्यकता और अधिक से अधिक ग्रामीणों के लिए जॉब कार्ड तथा लेबर कार्ड बनवाने का भी अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को इन कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी लाभ से वंचित न रहे। डीएम ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि विकास योजनाएं कागजों से निकलकर सीधे जमीन पर दिखेंगी। उन्होंने बताया कि यह जनसंवाद कार्यक्रम जिले की सभी पंचायतों में आयोजित किया जाएगा ताकि हर गांव की समस्या का समाधान हो सके।
https://ift.tt/bxSZqn4
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply