Breaking News

मुख्तार नकवी रामपुर पहुंचे, भाजपा नेताओं ने किया स्वागत:स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारियों पर शिव बहादुर सक्सेना से चर्चा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी एक दिवसीय कार्यक्रम के लिए अपनी राजनीतिक कर्मभूमि रामपुर पहुंचे। उनके आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका स्वागत किया। दिल्ली-लखनऊ हाईवे-9 पर कोसी नदी पुल के पास कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। इसके बाद नकवी सीधे पूर्व मंत्री शिव बहादुर सक्सेना के कृष्णा विहार स्थित आवास पहुंचे, जहां दोनों नेताओं ने मुलाकात की। होली के बाद रामपुर पहुंचे नकवी ने शिव बहादुर सक्सेना के साथ होली मिलन किया। उन्होंने सक्सेना के पुत्र और नगर विधायक आकाश सक्सेना से भी मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। बैठक के दौरान भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय तिराहे पर होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई और तैयारियों की समीक्षा की गई।

शिव बहादुर सक्सेना से मुलाकात के बाद नकवी दिल्ली-नैनीताल हाईवे-9 स्थित शंकरपुर आवास पहुंचे, जहां वह रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन वह भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *