सिटी रिपोर्टर| डंडारी कटहरी गांव में मंगलवार को जिला जदयू के कार्यकारी जिला अध्यक्ष भूमिपाल राय की उपस्थिति में सदस्यता अभियान चलाया गया। इस सदस्यता अभियान में मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष सह कटहरी पंचायत के मुखिया मो. अहसन सहित दर्जनों अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने जदयू की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वाले मुख्य लोगों में कटहरी पंचायत के मुखिया मो. अहसन, उप मुखिया रोहित कुमार, वार्ड सदस्य सुनील रजक, मो. वासिम, मो. सूफियान, हाफिज महफूज, हाफिज नतीज, मो. मोनाबर, मो. इब्राहिम, मो. रजी अहमद सहित दर्जनों अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर जदयू के जिला कार्यकारी अध्यक्ष भूमिपाल राय ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के व्यक्तित्व और कार्यशैली का आज हर कोई कायल है। यही कारण है कि जदयू परिवार का दिनों दिन विस्तार ही होते जा रहा है। वहीं मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष मो. अहसन ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नीति सिद्धांत एवं सबका साथ, सबका विकास काबिले तारीफ है। इसलिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास सिद्धांतों को अपनाते हुए जदयू की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण किया हूं। उन्होंने यह भी कहा कि मैं जदयू संगठन के विकास के साथ- साथ क्षेत्र के विकास के प्रति भी कटिबद्ध रहूंगा। मौके पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष मो मंजूर आलम सहित दर्जनों पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।
https://ift.tt/VCHyhWb
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply