भागलपुर में जमीन खाली करवाने पहुंचे मुखिया प्रतिनिधि को 150 लोगों ने घेर कर पीट दिया। मुखिया प्रतिनिधि कुमोदी यादव दो प्राइवेट अंगरक्षक के साथ पहुंचे थे। इन्हें दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से पीटा है। हमलावरों ने दोनों अंगरक्षकों की दो राइफल, गोलियां और मोबाइल भी छीन लिए। घटना, रंगरा थाना क्षेत्र के बनिया वैसी पंचायत के नगरह बहियार की है। घायलों का इलाज जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में चल रहा है। इनसे मिलते जदयू के पूर्व विधायक गोपाल मंडल पहुंचे। इन्होंने कहा कि पुलिस निकम्मी है। मेरे जैसे मजबूत प्रतिनिधि नहीं रहने के कारण वारदात हो रही है। घायल इलाके में समाजसेवी के तौर पर काम करते थे। सरकार तो बन गई है, लेकिन यहां का खुट्टा ही अब मजबूत नहीं है। मैंने कई बार थानेदार को भी फोन किया। लेकिन उनका फोन नहीं लगा। पुलिसकर्मी अपना प्राइवेट नंबर माफिया को देते है, जो उन्हें पैसा पहुंचता है। हम लोगों को तो सरकारी नंबर ही ना मिलेगा। पूरे बिहार की पुलिस निकम्मी है। रसलपुर के पार्षद टी. एन. यादव ने बताया कि करीब दो साल पहले मुखिया प्रतिनिधि कुमोदी यादव ने खेती के उद्देश्य से यह जमीन खरीदी थी। जमीन पर बहेलिया समुदाय के लोगों का कब्जा था। दो दिन पहले भी रंगरा सीओ मौके पर पहुंचे थे और जमीन की जांच-पड़ताल की थी। शुक्रवार को कुमोदी यादव अपने दो निजी अंगरक्षकों के साथ हथियारों सहित जमीन खाली कराने के लिए पहुंचे थे। इस बात की सूचना मिलते ही दूसरे पक्ष के करीब 150 लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। कहासुनी के बाद हुई मारपीट पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन थोड़ी ही देर बाद विवाद मारपीट में बदल गया। घटना की जानकारी मिलते ही रंगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सूचना के बाद मायागंज अस्पताल में जदयू के पूर्व विधायक गोपाल मंडल पहुंचे और इन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है।
https://ift.tt/Prb9xTv
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply