दरभंगा जिले की नरमा नवानगर पंचायत की मुखिया अनुराधा सिंह को लोकप्रिय टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) की टीम द्वारा सम्मानित किया जाएगा। उन्हें पंचायत स्तर पर किए गए जनकल्याणकारी और उत्कृष्ट कार्यों के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है। महानायक अमिताभ बच्चन और KBC टीम के सदस्य इस विशेष समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे। यह सम्मान नरमा नवानगर पंचायत के साथ-साथ पूरे दरभंगा जिले के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अनुराधा सिंह दो बार नरमा पंचायत की मुखिया चुनी गई हैं। नरमा नवानगर पंचायत के प्रत्येक नागरिक का सम्मान इस अवसर पर मुखिया अनुराधा सिंह ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि नरमा नवानगर पंचायत के प्रत्येक नागरिक का है। उन्होंने कहा कि वह जनता के विश्वास और सहयोग के कारण इस मुकाम पर पहुंची हैं। उन्होंने पंचायत में पारदर्शिता, विकास और महिलाओं को सशक्त बनाने के अपने संकल्प को आगे भी मजबूती से जारी रखने की बात कही। अनुराधा सिंह के पति और दरभंगा पूर्वी जिला भाजपा महामंत्री संजय सिंह पप्पू सिंह ने कहा कि नरमा पंचायत की जनता ने हमेशा काम करने वाले जनप्रतिनिधि पर भरोसा किया है। पंचायत के विकास मॉडल को राष्ट्रीय मंच से सराहना गर्व की बात उन्होंने बताया कि अनुराधा सिंह ने अपने कार्यों से इस विश्वास को बार-बार साबित किया है। उनके अनुसार, पंचायत के विकास मॉडल को राष्ट्रीय मंच से सराहना मिलना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। संजय सिंह पप्पू सिंह ने आगे कहा कि यह सम्मान पूरे क्षेत्र की मेहनत और सकारात्मक सोच का प्रतीक है। उन्होंने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे दरभंगा का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है। सम्मान की घोषणा के बाद नरमा नवानगर पंचायत और दरभंगा जिले में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली है। स्थानीय स्तर पर और सोशल मीडिया पर लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।
https://ift.tt/okZQcm3
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply