DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मुंगेर से हथियार लेकर आ रहे दो तस्कर पकड़ाए:बेगूसराय पुलिस ने लोहियानगर ओवरब्रिज पर घेर कर पकड़ा, 4 पिस्टल-8 मैगजीन बरामद

बेगूसराय में पुलिस ने बदमाश और अवैध हथियार सिंडिकेट के खिलाफ एक कार्रवाई की है। मुंगेर से बेगूसराय की ओर हथियारों की खेप सप्लाई करने आ रहे दो तस्करों को पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। यह पूरी कार्रवाई लोहियानगर थाना क्षेत्र में ओवरब्रिज पर की गई। दरअसल एसपी मनीष को DIU (जिला सूचना इकाई) के माध्यम से इनपुट मिली थी कि मुंगेर के शातिर बाइक पर सवार होकर एनएच-31 के रास्ते बेगूसराय शहर में प्रवेश करने वाले हैं। उनके पास अवैध हथियारों का जखीरा है, जिसे किसी स्थानीय अपराधी गिरोह को सौंपा जाना था। सूचना मिलते ही एसपी ने एक विशेष टीम का गठन किया। टीम में DIU बेगूसराय के तेज-तर्रार अधिकारियों और लोहियानगर थाना पुलिस को शामिल किया गया। पुलिस को निर्देश था कि किसी भी हाल में तस्करों को शहर की सीमा में घुसने से पहले ही दबोच लिया जाए। पुलिस टीम ने लोहियानगर ओवरब्रिज पर सघन गाड़ी चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। बाइट सवार दो युवक पुल पर चढ़े ही थे कि पुलिस की घेराबंदी देखकर बाइक घुमाकर भागने की कोशिश की, लेकिन चारों तरफ से पुलिस के जवानों ने उन्हें घेर लिया। पूछताछ में युवकों ने अपने को मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित मैदरियापुर गांव के रहने वाले विन्देश्वरी शर्मा का बेटा भारत कुमार (26) और चंहर दास का बेटा श्रवण कुमार (35) बताया। तलाशी में इन लोगों के पास से 4 पिस्टल, 8 मैगजीन और 1 मोबाइल फोन बरामद किया गया है। चारों पिस्टल में एक-एक मैगजीन लोड था, जबकि अलग से पिस्टल का चार मैगजीन मिला है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार आरोपी भारत कुमार मामूली बदमाश नहीं, बल्कि मुंगेर पुलिस का पुराना सिरदर्द रहा है। जेल से छूटने के बाद दुबारा करते तस्करी पुलिस सूत्रों के अनुसार मुंगेर से हथियारों की तस्करी बेगूसराय के लिए हमेशा से एक बड़ी चुनौती रही है। हाल के दिनों में पुलिस की बढ़ती चौकसी और तकनीकी सर्विलांस ने इन तस्करों के नेटवर्क को कमजोर किया है, लेकिन पकड़े गए तस्करों का पुराना रिकॉर्ड यह बताता है कि जेल से छूटने के बाद ये बदमाश दोबारा इसी धंधे में लग जाते हैं। एसपी मनीष ने बताया कि भारत कुमार पर मुंगेर जिला के मुफस्सिल थाना में आर्म्स एक्ट का मामला, मुंगेर थाना में शराबबंदी कानून और आर्म्स एक्ट का मामला और कासिम बाजार थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि क्या वह खुद हथियारों को बनाता है या केवल कूरियर के रूप में काम कर रहा था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हथियारों की यह खेप बेगूसराय में किसे सप्लाई की जानी थी और इस गिरोह के तार और कहां-कहां जुड़े हैं। ऑपरेशन में लोहियानगर थानाध्यक्ष विकास कुमार, DIU के पुअनि बैजनाथ कुमार, पुअनि राजीव रंजन कुमार, सअनि राजेश कुमार और सिपाही रविशंकर भारती सहित लोहियानगर थाना की टीम शामिल थे।


https://ift.tt/sXZEiBh

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *