मुंगेर में भाजपा नेताओं ने नितिन नवीन और संजय सरावगी को नई जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जताई। सोमवार को ऋषिकुंड विकास मंच के संयोजक मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में गरीबों के बीच कंबल वितरित किए गए। इस दौरान भाजपा नेता रजनीश कुमार चौधरी भी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में लगभग सौ से अधिक गरीब लोगों को चिह्नित कर कंबल उपलब्ध कराए गए। यह आयोजन प्रदेश के सड़क निर्माण मंत्री नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और दरभंगा के विधायक संजय सरावगी को बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के उपलक्ष्य में किया गया था। नितिन नवीन बिहार से सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने मनोज कुमार सिंह ने बताया कि नितिन नवीन बिहार से सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने हैं। वहीं, दरभंगा से छह बार विधायक रहे संजय सरावगी को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इन नियुक्तियों से मुंगेर के भाजपा नेताओं में काफी उत्साह है। ‘भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को सम्मान देते हैं दोनों नेता’ उन्होंने यह भी बताया कि कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का मुंगेर से गहरा लगाव है। ये दोनों नेता अक्सर मुंगेर आकर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को सम्मान देते हैं। सिंह ने नितिन नवीन के छत्तीसगढ़ चुनाव प्रभारी के रूप में कांग्रेस के दस साल के शासन को समाप्त कर भाजपा सरकार बनाने में निभाई गई भूमिका का भी जिक्र किया। भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई हर जिम्मेदारी का नितिन नवीन ने बखूबी निर्वहन किया है, जिसके चलते शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण पद सौंपा है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
https://ift.tt/oABXWPe
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply