मुंगेर पुलिस ने शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। संग्रामपुर थाना पुलिस ने गिट्टी लदे एक हाइवा वाहन से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की। इस कार्रवाई में 476 कार्टन शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 30 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने वाहन चालक और खलासी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिट्टी के नीचे छिपाकर रखी गई 4202.45 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। गिरफ्तार किए गए लोगों में खगड़िया जिले के मानसी निवासी हाइवा चालक अनोज यादव और खलासी पवन कुमार शामिल हैं। अंबेडकर चौक के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया एसपी सैयद इमरान मसूद ने इस कार्रवाई का खुलासा करते हुए बताया कि संग्रामपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार झा को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, झारखंड से एक हाइवा वाहन में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लाई जा रही थी। इसी सूचना पर थानाध्यक्ष ने संग्रामपुर बाजार स्थित अंबेडकर चौक के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान, झारखंड की ओर से आ रहे गिट्टी लदे हाइवा वाहन को रोका गया। जांच करने पर, वाहन के अंदर काली पन्नी में छिपाकर रखे गए विभिन्न ब्रांडों के शराब के कार्टन बरामद हुए। जब्त की गई शराब उत्तराखंड और हरियाणा में निर्मित बताई जा रही है। गिरफ्तार चालक और उप-चालक से पूछताछ की गई एसपी ने बताया कि गिरफ्तार चालक और उप-चालक से पूछताछ की गई, लेकिन वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। पुलिस ने उनके पास से एक मोबाइल फोन और एक जीपीएस डिवाइस बरामद किया है। जीपीएस के आधार पर यह जानकारी मिली कि शराब कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। बरामद शराब झारखंड से लाई गई थी और मुंगेर जिले से होकर अन्य जिलों में भेजी जानी थी। एसपी ने होली पर्व को देखते हुए सभी थानाध्यक्षों को विशेष निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में शराब के मामलों में जेल गए लोगों का सत्यापन किया जाए और उन पर निगरानी रखी जाए। यदि उनकी संलिप्तता फिर से पाई जाती है, तो छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।
https://ift.tt/bRaUfrJ
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply