मीरगंज–कुरसेला स्टेट हाईवे जर्जर बढ़ी दुर्घटना की आशंका

मीरगंज| मीरगंज से कुरसेला जाने वाली स्टेट हाईवे पर स्थित मीरगंज लाइन होटल के समीप और रूपसपुर चंदवा फील्ड के पास सड़क की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं और बरसात के समय पानी जमा होने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण मृत्युंजय सिंह, त्रिपुर विजय सिंह, अभिनंदन कुमार, गंगा साह, सोनू शर्मा और दिनकर यादव ने कहा कि सड़क की मरम्मत वर्षों से नहीं हुई है, जिससे स्थिति दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। बरसात के मौसम में सड़क पर पानी भर जाता है और सूखे मौसम में धूल उड़ती रहती है। सड़क के जर्जर होने के कारण दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है। राहगीरों और वाहन चालकों को धूलकण और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र सड़क मरम्मत की मांग की है ताकि लोगों को राहत मिल सके और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो।


https://ift.tt/6NMCARJ

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top