मिलिट्री डेयरी फार्म में सेना के 2 जवानों पर हमला:प्रयागराज में गश्त के दौरान सरिया चोरी करते समय पकड़ा, तो गाली-गलौज की
![]()
मिलिट्री डेयरी फार्म में सेना के 2 जवानों पर हमला:प्रयागराज में गश्त के दौरान सरिया चोरी करते समय पकड़ा, तो गाली-गलौज की
प्रयागराज के कैंट एरिया में स्थित मिलिट्री डेयरी फार्म में शनिवार शाम पेट्रोलिंग के दौरान सेना के दो जवानों पर हमला किया गया। हमलावरों ने जवानों से गालीगलौज की और धक्कामुक्की की। अन्य जवानों के पहुंचने पर आरोपी भाग निकले। शुरुआती जांच में पता चला कि इनमें से दो लोग सरिया चोरी करते और अनाधिकृत रूप से मछली पकड़ते पाए गए थे। पुलिस ने पीड़ित जवान की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले नायक प्रेमचंद्र, सेना की सीईटीएफ बटालियन में तैनात हैं और वर्तमान में कैंट स्थित छावनी में तैनात हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर में बताया कि शनिवार शाम लगभग 5:30 बजे वह अपने साथी राइफलमैन अनिल कुमार के साथ गश्त कर रहे थे। 12 से अधिक लोगों को बुला लिया
इसी दौरान नेहरू पार्क के पास उन्हें दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। एक युवक तालाब में मछली पकड़ रहा था, जबकि दूसरा शेड से सरिया चोरी कर रहा था। जब उन्हें रोकने की कोशिश की गई तो दोनों गालीगलौज पर उतारू हो गए और कुछ ही देर में अपने दर्जनों साथियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर जवानों पर हमला कर दिया। हालात बिगड़ते देख जवान किसी तरह वहां से निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचे और अपनी यूनिट को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद अन्य जवान मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक सभी आरोपी फरार हो चुके थे। यूनिट के साथी पहुंचे तो भाग निकले
कैंट पुलिस ने पीड़ित जवान की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर अमरनाथ राय के मुताबिक, मामले में एक आरोपी की पहचान बाबा जी पासवान के रूप में हुई है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। इसे नामजद कर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
