DniNews.Live

मिर्जापुर में रामनवमी से पहले निकली बाइक रैली:जय श्रीराम के नारों से गूंजा शहर, लोगों ने यात्रा का स्वागत किया

मिर्जापुर में आगामी रामनवमी (17 अप्रैल) के अवसर पर निकलने वाली श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा से पूर्व मंगलवार को एक मोटरसाइकिल जन-जागरण यात्रा निकाली गई। युवाओं का एक दल धर्म ध्वज लहराते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरा और संगमोहाल मंदिर पर यात्रा का समापन हुआ। यात्रा के दौरान ‘जय श्रीराम’ के नारों से पूरा शहर भक्तिमय हो गया। युवाओं के माथे पर तिलक और हाथों में भगवा ध्वज थे। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया, जिससे रामभक्तों का उत्साह बढ़ा। श्रीराम नवमी की भव्य शोभायात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आयोजन समिति के अनुसार, शोभायात्रा का शुभारंभ 27 मार्च को शहर के संगमोहाल से होगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। इसी क्रम में 24 मार्च को बाइक रैली निकाली गई थी, जबकि 25 मार्च को महिलाओं द्वारा स्कूटी रैली का आयोजन किया जाएगा। यह स्कूटी रैली स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को इस आयोजन से जोड़ना है। यह शोभायात्रा प्रदेश की शीर्ष दस रामनवमी यात्राओं में से एक मानी जाती है। इसमें आकर्षक झांकियां, बैंड-बाजे, डीजे और भक्ति संगीत के साथ रामभक्तों का उत्साह देखने लायक होता है। यात्रा का निर्धारित मार्ग कटरा कोतवाली, कच्ची सड़क, रतनगंज, तेलियागंज, डंकीनगंज चौराहा, पक्की सराय, घंटाघर, बसनहीं बाजार, धुंधी कटरा, गुड़हट्टी चौराहा, मुकेरी बाजार, लालडिग्गी और गणेशगंज होते हुए संगमोहाल स्थित हनुमान मंदिर पर समाप्त होगा। प्रांत सत्संग प्रमुख महेश तिवारी ने बताया कि मिर्जापुर की रामनवमी शोभायात्रा को देश की शीर्ष-10 शोभायात्राओं में स्थान मिलना यहां की धार्मिक आस्था और जनसहभागिता का प्रमाण है। उन्होंने नगरवासियों से अपने घरों और मार्गों पर भगवा ध्वज फहराकर इस आयोजन को भव्य बनाने की अपील की।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *