DniNews.Live

मिर्जापुर में नाबालिग को भगाने, दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:परिजनों से गाली-गलौज और जान से मारने की दी थी धमकी

मिर्जापुर में चुनार पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला 20 जनवरी को दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, 20 जनवरी 2024 को एक महिला ने चुनार थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने आरोप लगाया था कि कैश उर्फ केशव सोनकर उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। विरोध करने पर आरोपी के परिजनों ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन मनीष मिश्र और क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। पुलिस ने अपहृता को पहले ही सकुशल बरामद कर लिया था। इसी क्रम में, बुधवार को उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार यादव और उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। टीम ने लाल दरवाजा स्थित टेम्पो स्टैंड के पास से आरोपी कैश उर्फ केशव सोनकर पुत्र नरेश सोनकर, निवासी कस्बा चुनार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है। उसे न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *