DniNews.Live

मावी हत्याकांड का मास्टरमाइंड मुठभेड़ में गिरफ्तार:बुलंदशहर में पैर में गोली लगी, अवैध तमंचा बरामद, चेकिंग के दौरान रोकने पर भागा

बुलंदशहर पुलिस ने अनिल मावी हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता निवेश उर्फ नैनू को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिकंदराबाद सीओ भास्कर मिश्रा के मुताबिक, 20 मार्च की रात पुलिस टीम जेवर अड्डा के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह भागने लगा। पीछा करने पर जौली गेट के पास मुठभेड़ पुलिस टीम ने संदिग्ध का पीछा किया। जौली गेट के पास उसकी बाइक फिसल गई। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया और मौके पर ही दबोच लिया गया। अवैध तमंचा और चोरी की बाइक बरामद गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुर्जर कॉलोनी निवासी निवेश उर्फ नैनू के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। आरोपी ने बाइक चोरी की बात भी कबूल की है। पुलिस के अनुसार, निवेश उर्फ नैनू 4 मार्च 2026 को हुए अनिल मावी हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता है और घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। 9 मुकदमे दर्ज, अन्य आरोपियों की तलाश जारी आरोपी के खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट समेत करीब नौ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और जल्द ही उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *