Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

मारकुंडी में प्राचीन हनुमान मंदिर की मूर्ति मे तोडफोड:सोनभद्र में ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंपा


                 मारकुंडी में प्राचीन हनुमान मंदिर की मूर्ति मे तोडफोड:सोनभद्र में ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंपा

मारकुंडी में प्राचीन हनुमान मंदिर की मूर्ति मे तोडफोड:सोनभद्र में ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंपा

सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र स्थित मारकुंडी गांव में रविवार रात प्राचीन हनुमान मंदिर में तोड़फोड़ और आगजनी की घटना सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने मंदिर की मूर्ति को आग के हवाले कर दिया। ग्रामीणों की सक्रियता से दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। रोशनदान को तोड़ने का असफल चोरों ने सबसे पहले पुजारी के कमरे का ताला तोड़कर सामान खंगाला। इसके बाद उन्होंने मंदिर के पिछले हिस्से के रोशनदान को तोड़ने का असफल प्रयास किया। जब वे रोशनदान नहीं तोड़ पाए, तो उन्होंने मंदिर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया। पुजारी मंदिर का नजारा देखकर हैरान मंदिर में घुसने के बाद चोरों ने चढ़ावे का सारा सामान और नारियल चुरा लिया। इसके पश्चात, उन्होंने प्राचीन हनुमान मंदिर की मूर्ति पर सभी कपड़े रखकर आग लगा दी और मौके से फरार हो गए। सोमवार सुबह लगभग 5 बजे, प्रतिदिन की तरह दर्शन-पूजन के लिए आए गांव के नवयुवक और पुजारी मंदिर का नजारा देखकर हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी ग्राम प्रधान ऊधम सिंह को दी। सूचना मिलने पर प्रधान ऊधम सिंह मौके पर पहुंचे और नवयुवकों के साथ मंदिर के चारों ओर छानबीन की। जांच के दौरान, वे अगोरी स्टेशन की रेलवे लाइन की ओर गए, जहां उन्होंने दो व्यक्तियों को नारियल छीलते हुए देखा। ये व्यक्ति ट्रेन से भागने की फिराक में थे। ग्रामीणों ने दोनों व्यक्तियों, जिनकी पहचान परदेशी पुत्र थन्नू (डगमगपुर, चुनार) और सुरेश पुत्र अज्ञात के रूप में हुई। पूछताछ में उन्होंने अपना अपराध कबूल कर लिया। बड़ी वारदात का पर्दाफाश ग्राम प्रधान ऊधम सिंह के नेतृत्व में दोनों चोरों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस घटना से क्षेत्र में एक बड़ी वारदात का पर्दाफाश हुआ है। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी बृजभूषण यादव, राजकुमार मिश्रा, रामू मिश्रा, रामसेवक यादव, त्रिलोकी यादव सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *