मामला लीगल है 2 नेटफ्लिक्स पर रिलीज:प्रमोशन के लिए रवि किशन लखनऊ पहुंचे , बोले- हंसी-मजाक के साथ कोर्ट रूम की गंभीरता पर्दे पर दिखेगी
![]()
मामला लीगल है 2 नेटफ्लिक्स पर रिलीज:प्रमोशन के लिए रवि किशन लखनऊ पहुंचे , बोले- हंसी-मजाक के साथ कोर्ट रूम की गंभीरता पर्दे पर दिखेगी
लखनऊ पहुंचे एक्टर और सुपर स्टार रवि किशन और अनंत जोशी । साल 2024 में आई रवि किशन की मल्टीस्टारर कॉमेडी कोर्टरूम सीरीज ‘मामला लीगल है’ ने सभी का दिल जीता था। इसमें स्टायर, हंसी-मजाक, पगलपंती और वकीलों के सामने आने वाले अजब-गजब केस की कहानी दिखाई गई थी। अब ‘मामला लीगल है’ का सीजन 2 रिलीज हो गया है। नेटफ्लिक्स पर आते ही इस सीरीज ने धूम मचा दी है। स्थानीय कलाकारों को मिल रहा है काम वेब सीरीज मामला लीगल है 2 के प्रमोशन के लिए पहुंचे फिल्म अभिनेता रवि किशन ने उत्तर प्रदेश में तेजी से विकसित हो रही फिल्म इंडस्ट्री को लेकर खुशी जताई। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश अब एक बड़े फिल्म हब के रूप में उभर रहा है, जहां न केवल बड़े प्रोजेक्ट्स की शूटिंग हो रही है, बल्कि स्थानीय कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रहा है। यूपी सिनेमा का हब बना रवि किशन ने कहा कि पहले कलाकारों को काम के लिए मुंबई का रुख करना पड़ता था, लेकिन अब उत्तर प्रदेश में ही फिल्मों और वेब सीरीज के जरिए नए अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरकार की नीतियों के चलते प्रदेश में फिल्म निर्माण को बढ़ावा मिला है, जिससे यहां का माहौल फिल्म इंडस्ट्री के लिए अनुकूल बनता जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने फिल्म इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने के लिए कई सकारात्मक कदम उठाए हैं। इससे छोटे शहरों और कस्बों के कलाकारों को भी पहचान बनाने का मौका मिल रहा है। ‘कोर्ट और वकीलों की स्थिति को दर्शाया’ वेब सीरीज के बारे में बात करते हुए रवि किशन ने बताया कि मामला लीगल 2 दर्शकों की दिलचस्पी को ध्यान में रखकर बनाया गया है। शूटिंग करते समय साथी कलाकारों के साथ खूब मजा किया। इसमें वकीलों की वर्तमान स्थिति, उनके संघर्ष और बदलते परिवेश को दर्शाया गया है। उन्होंने कहा कि यह सीरीज न सिर्फ मनोरंजन करेगी, बल्कि समाज के एक महत्वपूर्ण पहलू को भी दर्शकों के सामने लाएगी। दर्शकों से अपील की कि वे इस वेब सीरीज को देखें और इसे अपना प्यार दें। रवि किशन ने भरोसा जताया कि यह सीरीज दर्शकों को पसंद आएगी और एक अलग तरह का अनुभव देगी।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
