DniNews.Live

माफिया के गुर्गों की गुंडई में कुख्यात ‘प्रधान’ हिरासत में:प्रयागराज में आरोपी बेटे को पकड़ने गई पुलिस टीम की कार में मारी टक्कर

प्रयागराज में माफिया के गुर्गों की सरेआम गुंडई के मामले में अब पूरामुफ्ती के अहमदपुर असरौली गांव के प्रधानपति माशूक को भी हिरासत में ले लिया गया है। इस मामले में एक दिन पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा गया शाह सऊद उसका बेटा है। बताया जा रहा है कि 21 मार्च को शाह सऊद को पकड़कर ले जाने के दौरान प्रधान व उसके साथियों ने पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार दी थी। इसके बाद ही उस पर भी शिकंजा कसा गया। माशूक तीन दिन पहले एक मामले में जेल से छूटकर आया था। अब जानिए कौन है माशूक प्रधान
माशूक पूरामुफ्ती के असरौली गांव की प्रधान नूर जहेरा का पति है और उसके खिलाफ 16 गंभीर धाराओं के मुकदमे दर्ज हैं। उसके परिवार के 10 लोगों में से नौ पर 50 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। 2023 में माफिया के खिलाफ चले अभियान में उसके भी करोड़ों के घर पर बुलडोजर चला था। 51 साल पहले शुरू हुई खौफ की दास्तां
माशूक के खौफ की दास्तां 1975 में शुरू हुई। तब माशूक उर्फ माशूकउद्दीन ने अपने सगे भाई मोहिनुद्दीन के साथ मिलकर गांव के ही हाजी उर्फ सनुद्दीन को गोली मार दी। महज पांच दिन बाद हाजी के करीबी सफीकुद्दीन को मस्जिद से खींचकर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसमें भी माशूक और उसके भाइयों का नाम आया। मुठभेड़ में भाई मारा गया था
इसके बाद तत्कालीन धूमनगंज इंस्पेक्टर राम नवमी यादव ने माशूक के भाई मोहिउद्दीन को मुठभेड़ में मार गिराया, लेकिन माशूकउद्दीन पुलिस के हाथ नहीं आया और फरार हो गया। 1995 में, जब इंस्पेक्टर राम नवमी यादव रिटायर हो चुके थे, उनके बेटे बलवंत यादव की इंडियन ऑयल डिपो झलवा के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड में माशूकउद्दीन और उसके भतीजे असलूब को नामजद किया गया, हालांकि बाद में दोनों दोषमुक्त हो गए। परिवार पर दर्ज मुकदमों का लंबा रिकॉर्ड
माशूकउद्दीन पर 16 मुकदमे दर्ज हैं
बेटे शाहजमन पर 11 मुकदमे
भतीजे असलूब पर 10 मुकदमे
बेटे शाह फाहेद पर 5 मुकदमे
बेटे शाह फैसल पर 2 मुकदमे
बेटे शाह सऊद पर 5 मुकदमे
बेटे सऊद फैसल पर 1 मुकदमा
बेटे शाह खालिद पर 1 मुकदमा
बेटे शाह औरंगजेब पर 1 मुकदमा
जबकि शाहनवाज पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं है पुलिस कर रही पूछताछ
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस माशूक से पूछताछ में जुटी है। उसका बेटा शाह सऊद पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। यह मामला 17 मार्च का है जब खुल्दाबाद के अटाला में इलाहाबाद कबाब पराठा रेस्टोरेंट में रूदापुर निवासी प्रॉपर्टी डीलर मुजम्मिल को गिराकर पीटा गया था। इस मामले में शाह सऊद के अलावा फैज अख्तर भी जेल भेजा गया है। शेष चार नामजद व पांच अज्ञात की तलाश की जा रही है। लापरवाही के आरोप में एक दिन पहले अटाला चौकी प्रभारी सुरेंद्र कुमार यादव को सस्पेंड भी किया जा चुका है। अतीक के गढ़ रहे इलाकों के बदमाश
अटाला के इलाहाबाद कबाब पराठा रेस्टोरेंट में हुई इस घटना में अतीक अहमद के गढ़ रहे हटवा, असरौली, सरैया गांव के बदमाशों के साथ-साथ नवाबगंज का एक ऐसा बदमाश साकिब निवासी नवाबगंज भी शामिल था, जो डबल मर्डर में सजायाफ्ता है और वर्तमान में बेल पर है। घटना 17 मार्च की रात 11:30 बजे की है। सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था
इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। इसमें आरोपी प्रॉपर्टी डीलर को घेरकर पीटते दिखाई देते हैं। यह भी दिखाई दे रहा है कि इस घटना से रेस्टोरेंट में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया था। पीड़ित ने बताया कि उसने घटना के बाद डायल112 पर सूचना दी तो पुलिस आई।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *