DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

माधव मंडल दूसरी बार निर्विरोध जदयू अध्यक्ष

बीकोठी| बाबा बरूणेश्वर स्थान परिसर स्थित धर्मशाला में शनिवार को जदयू के प्रखंड अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न हुआ। इस प्रक्रिया में माधव कुमार मंडल को एक बार फिर निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। उनके पुनर्निर्वाचन पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी। चुनाव की पूरी प्रक्रिया प्रखंड पर्यवेक्षक रूपेश कुमार मंडल की देखरेख में पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई। प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष माधव कुमार मंडल ने अपना नामांकन दाखिल किया। उनके विपक्ष में किसी अन्य उम्मीदवार के सामने न आने के कारण प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह मुखिया उदित कुमार ने दूसरी बार अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। माधव कुमार के निर्वाचन पर हर्ष व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से साधो मंडल, बाबुल कुमार सिंह, नीरज मंडल, वरूणेश्वर झा, राजेन्द्र राम, पवित्री देवी, पूनम कुमारी, अशोक मंडल, अजय कुमार मंडल और बिहारी शर्मा सहित दर्जनों सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद थे।


https://ift.tt/yXQFJIS

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *