कानपुर के निराला नगर रेलवे मैदान में रविवार को संत निरंकारी मिशन के प्रदेश स्तरीय समागम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। समागम में लाखों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर सत्संग सुना। देश ही नहीं, प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ विदेशों से भी बड़ी संख्या में संगत कार्यक्रम में शामिल हुई। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी समागम में पहुंचे। आत्मिक शांति बेहद जरुरी
संत निरंकारी मिशन की प्रमुख माता सुदीक्षा और निरंकारी राजपिता रमित चंदानी ने संगत को संबोधित करते हुए युवाओं को मानसिक तनाव से दूर रहने और सकारात्मक सोच के साथ जीवन जीने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि आज के दौर में भागदौड़ भरी जिंदगी में आत्मिक शांति बेहद जरूरी है, जो सत्संग और प्रभु भक्ति से ही संभव है। समर्पण भाव से जुटे रहे स्वयंसेवक
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में प्रेम, भाईचारा और सद्भावना को मजबूत करते हैं। श्रद्धालुओं के लिए बैठने, पेयजल और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। स्वयंसेवक पूरे समर्पण भाव से सेवा में जुटे नजर आए। आयोजकों के मुताबिक, समागम का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक जागरूकता फैलाना और लोगों को सकारात्मक जीवन की ओर प्रेरित करना है। खचाखच भरा रहा ग्राउंड समागम स्थल पर प्रवचन सुनने के लिए लाखों लोग पहुंचे। शहर के बड़े मैदानों में शुमार निराला नगर रेलवे मैदान भी अनुयायियों की संख्या के आगे छोटा लग रहा था। पंडाल के भीतर जाने के लिए लाइन लगी हुई थी। इतना ही नहीं सड़क पर भी हजारों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply