भागलपुर में रविवार को बाइक का नियंत्रण बिगड़ गया। मां-पिता के सामने चार साल के मासूम की मौत हो गई, जबकि घटना में पति-पत्नी बुरी तरह से जख्मी हो गए। हादसा पुलिस जिला नवगछिया के जीरो माइल स्थित एनएच-31 पर हुआ। हादसे के बाद लोगों की मदद से घायल पति-पत्नी को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान नदी थाना क्षेत्र के निवासी चिंतन कुमार के बेटे सुशांत कुमार (4) के रूप में की गई है। हादसे में चिंतन कुमार और उनकी पत्नी रेणु देवी घायल हो गए हैं। पेट दब जाने के कारण गई जान सूचना मिलते ही यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल दंपती का इलाज किया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन ने घटना की जानकारी घायल के परिजनों को दी है। सूचना के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच रहे हैं। मृतक मासूम सुशांत कुमार के शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया की जा रही है। बाइक से गिरने के बाद चार साल का मासूम मोटर साइकिल के नीचे दब गया था। हादसे के बाद पति-पत्नी सड़क पर गिर गए, जबकि बच्चा बाइक के नीचे दब गया। जिसके कारण पैर दो टुकड़ों में फंस गया और पेट दब जाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मां को गले के ठीक ऊपर गंभीर चोट आई है। दोनों घायल बोलने की स्थिति में नहीं हैं। फिलहाल पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
https://ift.tt/ayViq6n
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply