DniNews.Live

मां श्रृंगार-गौरी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु:साल में एक बार होता है दर्शन; आस्ट्रेलिया की मारिया ने कहा- जय माता दी

ज्ञानवापी परिसर के पश्चिमी गेट के पास स्थिति मां शृंगार गौरी की पूजा के लिए सुबह से ही भक्तों की लाइन लग गई। इस दौरान माता के भक्त जयकारे लगाते रहे। सुबह 8:30 बजे चित्रा सिनेमा और बांस फाटक स्थित सत्य नारायण मंदिर से भक्तों का समूह ज्ञानवापी के लिए निकला। मंदिर प्रशासन के अनुसार, समूह में 12 सौ भक्त शामिल हैं। दर्शनार्थियों को मंदिर प्रशासन की ओर से पूजा सामग्री, डमरू, घंटी, शंख, नारियल और चुनरी दी गई। मोबाइल फोन और कैमरे के साथ प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। यह निर्णय शनिवार को श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास, स्थानीय पुलिस प्रशासन और दर्शनार्थियों के प्रतिनिधियों के बीच एक समन्वय बैठक में लिया गया। इसमें मार्ग, श्रद्धालुओं की अनुमानित संख्या और उनकी समुचित व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। साल में एक ही दिन यहां पर दर्शन-पूजन होता है। मंदिर परिसर में मंदिर न्यास की ओर से सुंदरकांड का पाठ कराया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए फलाहार और प्रसाद की व्यवस्था मंदिर की ओर से जाएगी। गेट संख्या चार से दर्शनार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *