DniNews.Live

महोबा में ललिता भवन चौराहा का नाम बदलने की मांग:विश्व हिंदू महासंघ ने ‘वंदे मातरम् चौक’ रखने की मांग की

महोबा में शहीद दिवस के अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ ने ललिता भवन चौराहा का नाम बदलकर ‘वंदे मातरम् चौक’ रखने की मांग की है। संगठन के जिलाध्यक्ष अनुज तिवारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। यह मांग भारत के स्वाधीनता संग्राम के अमर नायकों भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के 95वें शहादत दिवस पर की गई। विश्व हिंदू महासंघ ने बुंदेलखंड के महोबा जनपद में राष्ट्रभक्ति की नई अलख जगाने का दावा किया है। संगठन का तर्क है कि यह पहल केवल नाम बदलने तक सीमित नहीं है, बल्कि वंदे मातरम् गीत की 151वीं वर्षगांठ और शहीदों के बलिदान को देखते हुए यह चौराहा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगा। ज्ञापन में कहा गया है कि वंदे मातरम् भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा है। विश्व हिंदू महासंघ ने प्रशासन को इस चौराहे के सौंदर्यीकरण की जिम्मेदारी खुद उठाने का भरोसा दिलाया है। प्रस्तावित ‘वंदे मातरम् चौक’ को तिरंगा ध्वज, भारत माता की प्रतिमा, शहीदों के चित्रों और यातायात संकेतकों से सुसज्जित किया जाएगा। साथ ही, वहां वंदे मातरम् गीत की एक भव्य पट्टिका भी लगाई जाएगी। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक शुक्ला, प्रवीण त्रिपाठी, विपुल प्रताप, घनश्याम, दीपक वर्मा, विजय प्रताप और हरनारायण सहित संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह कदम मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण साबित होगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *