महोबा में रोडवेज बस और ट्रक की भिड़ंत:बस पलटने से ड्राइवर की मौत, 15 यात्री घायल
![]()
महोबा में रोडवेज बस और ट्रक की भिड़ंत:बस पलटने से ड्राइवर की मौत, 15 यात्री घायल
महोबा के शहर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को रोडवेज बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में बस ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि करीब 15 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद बस पलट गई। जिससे अफरा-तफरी मच गई। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के करहरा कलां गांव के पास का है। यह हादसा उस समय हुआ, जब रोडवेज बस (UP78LN 8233) मुस्करा से यात्रियों को लेकर महोबा की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बस चालक मुहम्मद आजाद की मौके पर ही मौत हो गई। देखिए 3 तस्वीरें… रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर यात्रियों को निकाला बाहर
घटना की सूचना मिलते ही एएसपी वंदना सिंह सहित दो थानों की पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। घायल करीब 15 यात्रियों को एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस और ट्रक को सड़क से हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। ताकि यातायात सुचारु हो सके। मृतक चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। ———————– ये खबर भी पढ़िए- अयोध्या में बुर्का पहनकर लूटने वाली लड़की हिंदू निकली:4 महीने की गर्भवती, खिलौना पिस्टल दिखाकर ज्वेलरी लूटी; गिरफ्तार अयोध्या में ज्वेलरी शॉप में बुर्का पहनकर लूट करने वाली लड़की हिंदू निकली। बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर उसने वारदात की थी। पुलिस ने गुरुवार देर रात दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की का नाम पायल (25) और लड़के का नाम राहुल (27) है। पढ़ें पूरी खबर…
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
