DniNews.Live

महोबा में ई-रिक्शा पलटने से मासूम की मौत:चालक की लापरवाही से हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी

महोबा के कबरई थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा पलटने से चार माह की बच्ची की मौत हो गई। परिजन दवा कराकर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। एक ई-रिक्शा पलटने से चार माह की मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसा लिलवाही गांव के पास उस समय हुआ, जब बच्ची अपनी मां और परिजनों के साथ दवा कराकर घर लौट रही थी। जानकारी के अनुसार, लिलवाही गांव निवासी लालबाबू की पत्नी हिना अपनी चार माह की बेटी मुस्कान की तबीयत खराब होने पर उसे दवा दिलाने बघारी गांव गई थीं। उनके साथ उनका 13 वर्षीय बेटा अरमान और 15 वर्षीय भतीजी अंशु भी मौजूद थे। दवा लेने के बाद सभी लोग ई-रिक्शा से वापस अपने गांव लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही ई-रिक्शा गहरा गांव के पास पहुंचा, चालक की तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में हिना और अन्य बच्चों को मामूली चोटें आईं, लेकिन मासूम मुस्कान ई-रिक्शा के नीचे दब गई और मौके पर ही बेहोश हो गई। परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि ई-रिक्शा चालक की लापरवाही के संबंध में जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *