Breaking News

महिला स्वास्थ्यकर्मी का आपत्तिजनक वीडियो बनाया:प्रयागराज में पति पर आरोप, गलत काम के लिए बनाता है दबाव, FIR


                 महिला स्वास्थ्यकर्मी का आपत्तिजनक वीडियो बनाया:प्रयागराज में पति पर आरोप, गलत काम के लिए बनाता है दबाव, FIR

महिला स्वास्थ्यकर्मी का आपत्तिजनक वीडियो बनाया:प्रयागराज में पति पर आरोप, गलत काम के लिए बनाता है दबाव, FIR

प्रयागराज के सिविल लाइंस में महिला स्वास्थ्यकर्मी ने पति और ससुराल पक्ष के कई सदस्यों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, यौन शोषण के लिए मजबूर करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शादी के बाद शुरू हुआ उत्पीड़न
पीड़िता का आरोप है कि उसकी शादी वर्ष 2024 में हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी में मायके पक्ष की ओर से 35 लाख नकद और 30 लाख के जेवर के साथ कार और अन्य दहेज सामग्री दी गई। इसके बावजूद शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष का व्यवहार बदल गया।
अश्लील दबाव और यौन शोषण के आरोप
पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका पति उस पर अपने ससुर और जेठ के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। एक मौके पर ससुर और जेठ द्वारा जबरन दुष्कर्म की कोशिश किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।
न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैकमेल
तहरीर के अनुसार, फरवरी 2026 में पति ने कपड़े बदलते समय उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर गलत कामों के लिए दबाव बनाने लगा।
घर से सामान ले जाने और मारपीट का आरोप
2 अप्रैल को दिनदहाड़े कुछ लोगों के साथ ससुराल पक्ष के लोग घर पहुंचे और कथित रूप से पूरा घरेलू सामान गाड़ियों में लादकर ले गए। विरोध करने पर पीड़िता के साथ मारपीट की गई, उसका मोबाइल छीन लिया गया और बच्चे को भी उससे अलग कर दिया गया। पीड़िता का दावा है कि मौके पर मौजूद कई लोगों ने अपना चेहरा ढका हुआ था। इस दौरान पीड़िता को घेरकर रखा गया और उसे घर से बाहर निकाल दिया गया।
घटना के दौरान डायल 112 पर सूचना देने के बावजूद मौके पर पहुंची पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। कमरों और मुख्य गेट पर ताला लगाकर उसे घर से बेदखल कर दिया गया है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर रामाश्रय यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *