कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में मकान दिलाने के नाम पर एक गरीब व विकलांग महिला से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने आवास बेचने का झांसा देकर महिला से 2.20 लाख रुपये ले लिए,पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पैसा भी हड़पा वापस मांगने पर दी जान से मारने की धमकी पनकी गंगागंज निवासी रानी कश्यप को एक मकान खरीदना था। इसी दौरान उसकी मुलाकात हरिशंकर से हुई। हरिशंकर ने एक काशीराम कॉलोनी को अपनी मां के नाम आवंटित बताते हुए 2.20 लाख रुपये में बेचने का सौदा तय किया। आरोप है कि पीड़िता ने एक लाख रुपये नकद व 1.20 लाख रुपये चेक के माध्यम से दिए। रुपये लेने के बाद आरोपी ने पीड़िता को मकान का कब्जा दे दिया और तीन माह के भीतर बैनामा कराने का आश्वासन दिया। तय समय बीतने के बाद जब बैनामा कराने को कहा तो आरोपी टालमटोल करने लगा और बाद में साफ इनकार कर दिया। जब महिला ने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने न केवल पैसा लौटाने से इंकार कर दिया बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। वही पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बोले थाना प्रभारी थाना प्रभारी पनकी मनोज भदौरिया ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के आधार पर कार्यवाही की जाएगी। पीड़ित से मकान दिलाने के नाम पर पैसे हड़पे थे।

Leave a Reply