बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी का गंभीर मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, यह घटना 4 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 2 बजे हुई थी। महिला सरजू नदी के दक्षिणी माझा क्षेत्र में लकड़ी बीनने गई थी। इसी दौरान गांव का निवासी अंशू वहां पहुंचा। आरोप है कि सुनसान जगह का फायदा उठाकर अंशू ने महिला को पकड़ा, जमीन पर पटका और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़िता ने न्याय के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर दुबौलिया थाना पुलिस ने अभियुक्त अंशू के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी अंशू अराजी डूही धर्मूपुर मुस्तहकम (खजान्ची का पुरवा) का निवासी बताया गया है।

Leave a Reply