DniNews.Live

महिला पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने किया महिषासुर का वध:माता की चौकी में मेयर प्रमिला पांडेय ने पार्षदों संग गाए माता के गीत

कानपुर नगर निगम मुख्यालय के पीछे स्थित प्रमिला सभागार में सोमवार को मेयर प्रमिला पांडेय द्वारा माता की चौकी का आयोजन किया गया। देवी के गीतों के साथ साथ महिषासुर मर्दिनी नाटक का मंचन हुआ। इस नाटक में महिला पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने महिषासुर का वध किया। माता के जयकारों के साथ प्रमिला सभागार गूंज उठा। उपस्थित जनों ने भक्ति गीत गाए एवं भजनों का आनन्द लिया। मेयर ने उतारी माता की आरती माता की चौकी का शुभारंभ महापौर प्रमिला पांडे ने माता रानी की आरती के साथ किया। मेयर ने कहा कि माता की चौकी का आयोजन विगत कई वर्षो से किया जा रहा है। इस आयोजन द्वारा माता से राष्ट्र के सभी प्राणियों की सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। मेयर ने पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं के साथ ‘‘चलो बुलाया आया है, माता ने बुलाया है’’ ‘‘प्यारा सजा है, दरबार भवानी, तेरे भक्तों की लगी है, कतार भवानी’’ भजन गाकर समां बांधा। जिले भर से आए लोग भजन के बाद फलाहार की व्यवस्था भी की गई। माता की चौकी में नगर निगम के अलावा जिले भर से लोग आए और माता की पूजा अर्चना की। इस मौके पर विधायक सरोज कुरील, कमलावती सिंह, पूनम कपूर, पार्षद आरती त्रिपाठी, गोविन्द शुक्ला, विवेक शर्मा आदि रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *