Breaking News

महिला ने फांसी लगाई, हत्या का आरोप:मायके वाले बोले- दहेज में बाइक मांग रहे थे, कार्रवाई की मांग


                 महिला ने फांसी लगाई, हत्या का आरोप:मायके वाले बोले- दहेज में बाइक मांग रहे थे, कार्रवाई की मांग

महिला ने फांसी लगाई, हत्या का आरोप:मायके वाले बोले- दहेज में बाइक मांग रहे थे, कार्रवाई की मांग

शाहजहांपुर में एक महिला ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान हद्दफ चौकी निवासी हुमैरा के रूप में हुई है। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हुमैरा की हत्या का आरोप लगाया है, जिसमें दहेज के लिए प्रताड़ना और बाइक की मांग का जिक्र किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। लखीमपुर जिले के मैंगलगंज थाना क्षेत्र निवासी मुख्तार अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी बहन हुमैरा की शादी 11 साल पहले साजिद से की थी। मुख्तार का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति साजिद और ससुराल पक्ष के लोग दहेज में बाइक की मांग को लेकर हुमैरा को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। तहरीर के अनुसार, ससुराल वाले अक्सर हुमैरा के साथ मारपीट करते थे और उसे घर से निकाल देते थे। रविवार दोपहर हुमैरा के पड़ोसियों ने मायके पक्ष को सूचना दी कि उनकी बहन के साथ मारपीट की गई है और उसे अस्पताल ले जाया जा रहा है। सूचना मिलने पर जब मायके पक्ष के लोग हुमैरा की ससुराल पहुंचे, तो उन्हें उसका शव फंदे पर लटका मिला। घर के अंदर ससुराल पक्ष का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था और उनके फोन भी बंद आ रहे थे। स्थानीय लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि सभी आरोपी फरार हो गए हैं। मृतका के तीन छोटे बच्चे हैं। थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मायके पक्ष को घटना की सूचना दे दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि तहरीर मिलन के बाद उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *