DniNews.Live

महिला ने एम्बुलेंस में दिया बच्चे को जन्म:अछल्दा में रेलवे फाटक पर जाम में फंसी थी, तकनीकी खराबी से लगा था ट्रैफिक

अछल्दा में रेलवे फाटक पर तकनीकी खराबी के कारण लगे भीषण जाम में फंसी एक एम्बुलेंस में प्रसूता ने बच्चे को जन्म दिया। यह घटना शनिवार शाम दिल्ली-हावड़ा रूट पर 13 बी क्रॉसिंग पर हुई। फाटक बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिसके चलते एम्बुलेंस समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाई। शनिवार शाम लगभग 7:55 बजे गेटमैन द्वारा फाटक खोला जा रहा था, तभी तकनीकी खराबी आ गई और एक तरफ का फाटक नहीं खुल सका। गेटमैन ने तत्काल इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर रेलकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लगभग 27 मिनट की मशक्कत के बाद फाटक को ठीक किया और उसे खोला गया। फाटक खुलते ही वाहनों का जमावड़ा लग गया, जिसे आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थित किया।
इसी दौरान, विकासखंड क्षेत्र के उदई पुरवा गांव से प्रसूता आरती देवी (पत्नी पुष्पेंद्र) को डिलीवरी के लिए अछल्दा सीएचसी ले जा रही एक एम्बुलेंस भी जाम में फंस गई। जाम में फंसे होने के कारण एम्बुलेंस आगे नहीं बढ़ पाई। आशा निर्मला और ईएमटी विकास श्रीवास्तव ने एम्बुलेंस के भीतर ही प्रसूता की सुरक्षित डिलीवरी कराई। फाटक खुलने और जाम हटने के बाद, जच्चा-बच्चा को तुरंत अछल्दा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *