DniNews.Live

महिला दो बेटियों के साथ एसपी कार्यालय पहुंची:कहा- बेटियां पैदा होने पर ताना मारते थे, घर छोड़कर भाग गए

देवरिया के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के मजरटीया गांव से एक महिला अपनी दो बेटियों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। महिला ने अपने पति पर प्रताड़ित करने और उन्हें छोड़कर फरार होने का आरोप लगाया है। पीड़िता की पहचान आंचल शर्मा के रूप में हुई है। आंचल शर्मा के अनुसार, उनका पति अक्सर उन्हें बेटियों को जन्म देने के लिए ताना मारता था। इसी बात को लेकर घर में लगातार विवाद होता रहता था। महिला का आरोप है कि कुछ समय बाद उसका पति उसे और दोनों बेटियों को छोड़कर पड़ोस की एक युवती के साथ फरार हो गया। पति के चले जाने के बाद महिला के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उसने बताया कि घर चलाने और दोनों बेटियों का पालन-पोषण करने में उसे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पीड़िता का यह भी कहना है कि वह पिछले तीन महीनों से थाने के चक्कर लगा रही है, लेकिन उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। सुनवाई न होने पर महिला अपनी दोनों बेटियों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और शिकायत के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने भी पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *