DniNews.Live

महिला की मौत में कपल पर केस:प्रयागराज में झोलाछाप दंपति के गलत ऑपरेशन से गई थी जान, 13 महीने बाद FIR

प्रयागराज में महिला की मौत के जिम्मेदार कपल पर 13 महीने बाद एफआईआर दर्ज हुई है। गलत ऑपरेशन कर 25 साल की महिला को मौत के मुंह में धकेलने का आरोप उस कपल पर है जो झोलाछाप है और फर्जी तरीके से क्लीनिक का संचालन करता था। महिला का पति लगातार थाने व अफसरों के कार्यालयों के चक्कर काटता रहा। सुनवाई न होने पर वह कोर्ट पहुंचा और कोर्ट के आदेश पर अब एफआईआर हुई है। खुद को डॉक्टर बताते थे
मुकेश निषाद ऊंचवा टोला सदियापुर, थाना करैली का रहने वाला है। उसने बताया, मेरी पत्नी का नाम रोशनी था। गर्भवती होने पर वह उसका इलाज किसानी टोला, सदियापुर में क्लीनिक चलाने वाली आशा नयनम से करा रहा था जो खुद को डॉक्टर बताती थी। आशा और उसका पति कमल नयनम इलाज का कोई पर्चा नहीं देते थे और दवा भी खुद ही देते थे। पत्नी को दो बार अल्ट्रासाउंड भी कराया। ऑपरेशन के बाद होश में नहीं आई
21 फरवरी 2025 को दर्द होने पर मैं पत्नी को सुबह छह बजे डॉ. आशा नयनम के पास ले गया। वहां उसने कहा कि तुम्हें अपनी पत्नी को भर्ती कराना पड़ेगा और ऑपरेशन से ही प्रसव होगा। इस पर मैंने ऐसा ही किया और उसकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया। हालांकि पत्नी ऑपरेशन के बाद होश में ही नहीं आई। इसके बाद डॉक्टर आशा ने ही एंबुलेंस से उसे अमिता हॉस्पिटल भेजा। वहां सुधार न होने पर 22 फरवरी को उसने पत्नी को कमला मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल और 25 को एसआरएन अस्पताल ले गया। वहां 28 को उसकी मौत हो गई। बिना डिग्री के चला रहे क्लीनिक
बाद में पता चला कि आशा नयनम कोई रजिस्टर्ड डॉक्टर नहीं है, न ही उनके पास या उनके पति कमल नयनम के पास एम०बी०बी०एस० या एम०एस० की कोई डिग्री है। दोनों फर्जी तरीके से क्लीनिक चलाते हैं और उनके गलत ऑपरेशन से ही मेरी पत्नी की मौत हुई। अफसरों से भी की शिकायत
अवैध तरीके से क्लीनिक चलाने व मरीजों को मौत के मुंह में धकेलने के इस मामले में मैंने करेली थाने में शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अफसरों को भी शिकायत भेजी। सभी जगह से निराशा मिलने के बाद कोर्ट में गुहार लगाई। कोर्ट ने आदेश दिया तब जाकर करेली थाने में आरोपी पति-पत्नी पर एफआईआर दर्ज हुई। थानाध्यक्ष बोले- जांच कर रहे
करेली थानाध्यक्ष आशीष सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज की गई है। झोलाछाप कपल के खिलाफ सीएमओ को कोई रिपोर्ट भेजी गई या नहीं, इस सवाल पर कहा कि इसके बारे में जानकारी करने के बाद ही कुछ बता पाएंगे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *