DniNews.Live

महिला की चाकू से हत्या, वांछित आरोपी गिरफ्तार:कोर्ट में पेश कर भेजा गया जेल, मुख्य आरोपी अभी भी फरार

फतेहपुर जिले में कोतवाली पुलिस ने एक महिला की चाकू से गोदकर हत्या के षड्यंत्र में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। यह मामला कोतवाली क्षेत्र के कौडेरवा गांव से जुड़ा है। 24 मार्च 2026 को जयसिंह (45) ने पुलिस को तहरीर दी थी कि उसी दिन शाम करीब पांच बजे उनकी पत्नी मिथलेश (32) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या का आरोप सोनू पुत्र मनबोधन निवासी कौडेरवा पर लगा था। पुलिस जांच में हत्या के षड्यंत्र में शाहिद उर्फ सईद पुत्र लल्लू निवासी अलादतपुर की संलिप्तता सामने आई थी। इस संबंध में कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण और नगर क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी शाहिद उर्फ सईद (42) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। इस गिरफ्तारी अभियान में प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार मिश्र, कांस्टेबल अजीत कुमार, कांस्टेबल अनीश दीक्षित और महिला कांस्टेबल पल्लवी सिंह की टीम शामिल रही। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी सोनू अभी भी फरार है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *