DniNews.Live

महिला कांस्टेबल को कार में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास:नोएडा के सिपाही पर लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस

मेरठ जिले में तैनात एक महिला कांस्टेबल ने नोएडा के सिपाही पर खुद को कार में खींचकर रेप के प्रयास का आरोप लगाया है। महिला कांस्टेबल का रोप है कि सिपाही ने उसे कार में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास किया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत आला अधिकारियों से की है। इस मामले की जांच सीओ कैंट नवीना शुक्ला को सौंपी गई है। एसएसपी कार्यालय में दी गई शिकायत में पीड़िता ने कहा है कि पूर्व में उसकी तैनाती नोएडा के एक थाने में थी। इसी दौरान उसकी पहचान आरोपी सिपाही से हो गई। दोनों सिपाही विवाहित हैं। थाने में महिला ने की थी शिकायत
महिला कांस्टेबल का आरोप है कि सिपाही ने उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। पीड़िता का आरोप है कि जब वो नोएडा में तैनात थी तब उसकी दोस्ती उस सिपाही से हुई थी। जरुरत पड़ने पर महिला ने उक्त सिपाही से 40हजार रुपए लिए थे। इसके बाद से ही आरोपी सिपाही उसके पीछे पड़ गया। तब पीड़िता ने इसकी शिकायत नोएडा में तत्कालीन थानाप्रभारी से की थी।
पीड़िता का पति भी कांस्टेबल
पीड़ित महिला पुलिसकर्मी ने बताया कि उसका पति भी कांस्टेबल है। दोनों मेरठ में रहते हैं। महिला सिपाही हाल ही में गौतमबुद्धनगर से मेरठ में तैनात हुई है। पांच साल तक गौतमबुद्धनगर में रह चुकी है। पीड़िता का आरोप है कि नोएडा के सेक्टर 20 थाने में हेडकांस्टेबल से मुलाकात हो गई। अारोपी हेडकांस्टेबल शामली का रहने वाला है। उसके बाद दोनों में पैसे का लेन-देन भी होने लगा।
तभी से ही हेडकांस्टेबल गलत नजर रखने लगा था। इसकी शिकायत थाना प्रभारी से भी की गईं थी। मेरठ में स्थानांतरण होने के बाद हेडकांस्टेबल लगातार शारीरिक संबंध के लिए दबाव बना रहा था। ईद के दिन किया खींचने का प्रयास
आरोपित ईद के दिन मेरठ आया था। पीड़िता ईद की ड्यूटी पर तैनात थी। अारोपी ने उसे अपने साथ चलने के लिए मजबूर किया। उसके विरोध करने पर मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। उसके बाद घर के नंबर पर मोबाइल वापस करने के लिए कंकरखेड़ा बुलाया। एरा गेट पर कार में खींच कर दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर स्कूटी की चाबी भी छीन कर ले गए। उसने घटना की जानकारी पति को दी। दो बच्चों का पिता है आरोपित
एक दिन पहले पीड़िता पति के साथ एसएसपी आफिस पर पहुंची और हेडकांस्टेबल की हरकतों के बारे में बताते हुए शिकायत दी। पीड़िता ने बताया कि जब वह नोएडा में थी तो आरोपित भी उसी थाने में तैनात था। वह दो बच्चों का पिता है।
नोएडा से ड्यूटी छोड़कर यहां आता है और उसे परेशान करता है। सीओ के सामने पीड़िता ने पति के साथ बयान दर्ज कराए। बयान में में भी महिला सिपाही ने हेडकांस्टेबल पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। आरोपित हेडकांस्टेबल को भी अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी कर दिया है। सीओ ने बताया कि जांच पूरी होने पर रिपोर्ट एसएसपी को भेज दी जाएगी। उनके आदेश पर ही मुकदमा दर्ज किया जा सकता है। साथ ही हेडकांस्टेबल की विभागीय जांच भी कराई जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *