DniNews.Live

महिला कांस्टेबल को कार में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास:नोएडा के सिपाही पर लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस

मेरठ जिले में तैनात एक महिला कांस्टेबल ने नोएडा के सिपाही पर खुद को कार में खींचकर रेप के प्रयास का आरोप लगाया है। महिला कांस्टेबल का रोप है कि सिपाही ने उसे कार में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास किया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत आला अधिकारियों से की है। इस मामले की जांच सीओ कैंट नवीना शुक्ला को सौंपी गई है। एसएसपी कार्यालय में दी गई शिकायत में पीड़िता ने कहा है कि पूर्व में उसकी तैनाती नोएडा के एक थाने में थी। इसी दौरान उसकी पहचान आरोपी सिपाही से हो गई। दोनों सिपाही विवाहित हैं। थाने में महिला ने की थी शिकायत
महिला कांस्टेबल का आरोप है कि सिपाही ने उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। पीड़िता का आरोप है कि जब वो नोएडा में तैनात थी तब उसकी दोस्ती उस सिपाही से हुई थी। जरुरत पड़ने पर महिला ने उक्त सिपाही से 40हजार रुपए लिए थे। इसके बाद से ही आरोपी सिपाही उसके पीछे पड़ गया। तब पीड़िता ने इसकी शिकायत नोएडा में तत्कालीन थानाप्रभारी से की थी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *