DniNews.Live

महाष्टमी पर 75 झांकियों संग निकलेगी माता की शाभोयात्रा:प्रजापति समाज द्वारा निकाली जा रही दक्ष कन्या मां भगवती की यात्रा

आगरा में चैत्र माह की महाष्टमी के पावन अवसर पर 26 मार्च को दक्ष कन्या मां भगवती की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। प्रजापति समाज के तत्वावधान में आयोजित इस शोभायात्रा में 75 से अधिक आकर्षक झांकियां बैंड-बाजों और ढोल-नगाड़ों के साथ शहरभर में धूमधाम से निकलेंगी।
शोभायात्रा का शुभारंभ दोपहर 2 बजे नागबंद चौराहा स्थित प्रजापति देवी मंदिर से होगा। इससे पहले 24 मार्च को सुबह 10 बजे दोपहिया वाहनों के माध्यम से आमंत्रण रैली निकालकर शहरवासियों को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
किदवई पार्क स्थित श्याम होटल में आयोजित आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में संयोजक सुनहरी लाल गोला, अध्यक्ष अशोक गोला, महामंत्री नवीन प्रजापति और मीडिया प्रभारी राजेश प्रजापति ने बताया कि शोभायात्रा में देवी-देवताओं के विभिन्न स्वरूपों के साथ महापुरुषों के जीवन पर आधारित झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। साथ ही ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’, ‘जल ही जीवन है’ और ‘क्लीन आगरा-ग्रीन आगरा’ जैसे सामाजिक संदेश भी झांकियों के माध्यम से दिए जाएंगे।
शोभायात्रा के दौरान शहर में करीब 80 स्थानों पर स्वागत की व्यवस्था की गई है, जहां पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत होगा। जगह-जगह भंडारे, तोरणद्वार और शीतल जल की प्याऊ भी लगाई जाएंगी। समिति पदाधिकारियों ने नगर निगम से शोभायात्रा मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था, सफाई और सड़क मरम्मत कराने की मांग की है।
यह रहेगा शोभायात्रा का मार्ग
नागबंद चौराहा स्थित प्रजापति देवी मंदिर से प्रारंभ होकर शोभायात्रा पंचकुईयां, जीआईसी ग्राउंड, कोठी मीनाबाजार, सिरकी मंडी, लोहामंडी चौराहा, तोता का ताल, मदिया कटरा, हरी पर्वत, मंडी सईद खां, रघुनाथ सिनेमा, चित्रा सिनेमा, काली बाड़ी मंदिर, नूरी दरवाजा, राजामंडी चौराहा, आगरा कॉलेज, टीबी हॉस्पिटल, खिड़की काले खां, पटेल नगर, मोती कटरा, नीरा हुसैनी चौराहा, सदर भट्टी और धाकरान चौराहा होते हुए पुनः प्रजापति देवी मंदिर पर विश्राम लेगी।
कार्यक्रम में श्रीचंद गोला, जयचंद प्रजापति, डॉ. भगवान दास दक्ष, पार्षद हेमंत प्रजापति सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *