DniNews.Live

महाराजा अग्रसेन स्कूल में बाल अभिनंदन समारोह:लखनऊ में बच्चों को डिग्री, मेडल और ट्रॉफी से नवाजा गया

लखनऊ के गोमती नगर स्थित महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में बाल अभिनंदन एवं फेलिसिटेशन समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय सभागार में हुए इस कार्यक्रम में बच्चों की मासूमियत और प्रतिभा ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके बाद छोटे बच्चों ने प्रेयर डांस प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आशीष अग्रवाल (अध्यक्ष) और विशिष्ट अतिथि राजीव अग्रवाल (सचिव) उपस्थित रहे। उनके साथ उप-प्रधानाचार्या शालू श्रीवास्तव भी मंच पर मौजूद थीं। छात्रों की ग्रेजुएशन सेरेमनी मुख्य आकर्षण रही इस अवसर पर प्री-प्राइमरी और प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों को डिग्री, मेडल, ट्रॉफी और उपहार देकर सम्मानित किया गया। बच्चों के मंच पर आते ही पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा।यूकेजी छात्रों की ग्रेजुएशन सेरेमनी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। इसके अलावा रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियां और एक स्किट ने दर्शकों का मन मोह लिया। स्किट के माध्यम से बच्चों ने अपने माता-पिता और गुरुजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि आशीष अग्रवाल ने अभिभावकों को बच्चों की रुचि के अनुसार मार्गदर्शन देने की सलाह दी। वहीं, विशिष्ट अतिथि राजीव अग्रवाल ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में रीता मित्तल की उपस्थिति भी रही। उप-प्रधानाचार्या शालू श्रीवास्तव ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *