महाराजगंज में चार दिवसीय छठ महापर्व का दूसरा दिन ‘खरना’ आज मनाया जा रहा है। इस दिन व्रती पूरे दिन उपवास रखते हैं और शाम को सूर्यास्त के बाद खरना का प्रसाद ग्रहण करते हैं। इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत आरंभ हो जाता है। खरना को छठ महापर्व की सबसे पवित्र और अनुशासित रस्मों में से एक माना जाता है। जनपद में छठ पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। प्रशासन द्वारा सभी छठ घाटों की साफ-सफाई और प्रकाश की व्यवस्था की जा चुकी है। वहीं, लोगों ने भी छठ घाटों पर छठ वेदियों का निर्माण किया है। छठ मैया के गीत गाने का खूब अवसर मिल रहा बाजारों में भी काफी रौनक देखने को मिल रही है, जहां महिलाएं छठ पर्व की पूजा सामग्री खरीद रही हैं। छठ पूजा भोजपुरी छठ लोकगीतों के बिना अधूरी मानी जाती है। घाटों पर जगह-जगह छठ के गाने बजाए जा रहे हैं, जिनके बोल दिल को छू लेने वाले होते हैं। इस पर्व को लेकर लोगों में इतना उत्साह है कि स्थानीय कलाकारों को भी छठ मैया के गीत गाने का खूब अवसर मिल रहा है। वे जगह-जगह गीत प्रस्तुत करते नजर आ रहे हैं। स्थानीय कलाकार राज वर्मा ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत में बताया कि आज भारत के साथ-साथ नेपाल में भी छठ पर्व की धूम है। उन्हें नेपाल के छठ घाटों पर भी भोजपुरी में छठ मैया के गीत प्रस्तुत करने का मौका मिला है।
https://ift.tt/UPSDdVB
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply