DniNews.Live

महापौर डॉ. उमेश गौतम कन्या पूजन में शामिल:बरेली में देवी स्वरूप कन्याओं का लिया आशीर्वाद

बरेली। पार्थ गौतम फाउंडेशन द्वारा शुक्रवार को महापौर कैंप कार्यालय (मुख्य डाकघर के पास) में कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर शहर के महापौर डॉ. उमेश गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। महापौर डॉ. उमेश गौतम और फाउंडेशन के अध्यक्ष पार्थ गौतम ने विधि-विधान के साथ कन्याओं का पूजन किया। उन्होंने कन्याओं के चरण स्पर्श कर उन्हें देवी स्वरूप मानते हुए आशीर्वाद लिया। इस दौरान कन्याओं को चुनरी ओढ़ाई गई, तिलक लगाकर आरती उतारी गई और उन्हें उपहार व प्रसाद वितरित किया गया। नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, समाजसेवक और फाउंडेशन से जुड़े सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता फाउंडेशन के अध्यक्ष पार्थ गौतम ने की। सुबह 11 बजे शुरू हुए इस आयोजन के दौरान वक्ताओं ने कन्या पूजन की परंपरा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में कन्याओं को देवी का स्वरूप माना गया है और ऐसे आयोजन समाज में नारी सम्मान, संरक्षण और सशक्तिकरण का संदेश देते हैं। फाउंडेशन के अध्यक्ष पार्थ गौतम ने बताया कि संस्था समय-समय पर सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कर समाज को जागरूक करने का प्रयास करती है। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन निरंतर जारी रखने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा आयोजन की व्यवस्था सुव्यवस्थित ढंग से की गई, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *