DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

महापर्व छठ में शामिल होने के लिए बोधगया पहुंची जापान की महिला

बोधगया|आस्था के महापर्व छठ पूजा की भव्यता अब अंतरराष्ट्रीय आकर्षण का केंद्र बन गई है। इस बार जापान से आई नाना मेस बोधगया में छठ व्रतियों के साथ पूजन-अर्चन में शामिल होकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। नाना मेस हर अनुष्ठान में भाग ले रही हैं और उन्होंने बताया कि उन्होंने भारत में छठ पर्व के बारे में बहुत कुछ सुना था, लेकिन प्रत्यक्ष रूप से इसमें शामिल होकर वे स्वयं को धन्य और सौभाग्यशाली महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि छठ पूजा भारतीय संस्कृति का अद्भुत उदाहरण है, जिसमें अनुशासन, शुद्धता और आस्था का सुंदर समन्वय देखने को मिलता है। नाना मेस के साथ आईं रुद्राणी दत्ता ने बताया कि यह पहली बार है जब किसी जापानी नागरिक को इस पर्व में भाग लेने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति की गहराई और लोगों की निष्ठा को देखकर वे बेहद प्रभावित हैं। विदेशी मेहमानों की भागीदारी से बोधगया में छठ पूजा का माहौल और भी खास हो गया है। स्थानीय लोग भी विदेशी मेहमानों के उत्साह और श्रद्धा को देखकर गर्व महसूस कर रहे हैं। यह पर्व अब सीमाओं से परे आस्था और संस्कृति के मिलन का प्रतीक बन गया है।


https://ift.tt/dLWu0bw

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *