Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

महाकुंभ में मिली थी ‘जगद्गुरु रामानन्दाचार्य’ की उपाधि:स्वामी सतीशाचार्य ने कुटुंब प्रबंधन’ से समाज को जोड़ने की पहल की


                 महाकुंभ में मिली थी ‘जगद्गुरु रामानन्दाचार्य’ की उपाधि:स्वामी सतीशाचार्य ने कुटुंब प्रबंधन’ से समाज को जोड़ने की पहल की

महाकुंभ में मिली थी ‘जगद्गुरु रामानन्दाचार्य’ की उपाधि:स्वामी सतीशाचार्य ने कुटुंब प्रबंधन’ से समाज को जोड़ने की पहल की

जगद्गुरु स्वामी सतीशाचार्य महाराज एक ऐसा नाम जो आध्यात्मिक नेतृत्व और राष्ट्रनिर्माण में प्रमुख रूप से उभरकर सामने आ रहा है। रामानन्दी परंपरा से जुड़े जगद्गुरु स्वामी सतीशाचार्य महाराज ने धर्म, शिक्षा, युवा जागरण और सामाजिक संगठन को राष्ट्रीय दृष्टि से जोड़ने का कार्य किया है। स्वामी सतीशाचार्य महाराज का मानना है कि सनातन धर्म केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक और नैतिक ढाँचा है जो समाज और राष्ट्र को स्थिरता प्रदान करता है। इसी सोच के साथ वे आध्यात्मिकता को समाज से जोड़ रहे हैं। वर्ष 2025 में महाकुंभ के दौरान निर्वाणी अणी, निर्मोही अणी और दिगंबर अणी द्वारा उन्हें ‘जगद्गुरु रामानन्दाचार्य’ की उपाधि प्रदान की गई। इसे रामानन्दी परंपरा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इनके मार्गदर्शन में देशभर में विश्वविद्यालय, वैदिक गुरुकुल और विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इन संस्थानों में केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि संस्कार और व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इनके द्वारा शुरू किया गए ‘कुटुंब प्रबंधन’ अभियान परिवार संस्था को मजबूत बनाने की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है। इस अभियान से लाखों परिवार जुड़ चुके हैं। उनका कहना है कि मजबूत परिवार ही मजबूत राष्ट्र की नींव होते हैं। ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को आध्यात्मिक आधार देने के लिए स्वामी सतीशाचार्य ने 108 भारत उत्कर्ष महायज्ञ का संकल्प लिया है। हाल ही में नोएडा में आयोजित नौ दिवसीय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखी गई, जहां सामाजिक और सांस्कृतिक जागरण का संदेश दिया गया। स्वामी सतिशाचार्य वैदिक ध्यान, योग और आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार में भी सक्रिय हैं। वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारतीय आध्यात्मिक विरासत को प्रस्तुत कर रहे हैं।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *