Breaking News

महराजगंज में मौलाना का बाइक स्टंट वीडियो:कोल्हुई थाना क्षेत्र में बुजुर्ग मौलाना ने किया खतरनाक स्टंट, सोशल मीडिया पर मची हलचल


                 महराजगंज में मौलाना का बाइक स्टंट वीडियो:कोल्हुई थाना क्षेत्र में बुजुर्ग मौलाना ने किया खतरनाक स्टंट, सोशल मीडिया पर मची हलचल

महराजगंज में मौलाना का बाइक स्टंट वीडियो:कोल्हुई थाना क्षेत्र में बुजुर्ग मौलाना ने किया खतरनाक स्टंट, सोशल मीडिया पर मची हलचल

महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के मोगलहा इलाके से एक बुजुर्ग मौलाना का बाइक स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में मौलाना सड़क पर बाइक को खतरनाक अंदाज में संभालते हुए स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं। यह दृश्य आसपास मौजूद लोगों ने कैमरे में कैद किया, जिसके बाद वीडियो तेजी से फैल गया और इलाके में चर्चा का विषय बन गया। फेमस होने की चाहत में किया स्टंट जानकारी के अनुसार, यह स्टंट मौलाना ने सोशल मीडिया पर ‘फेमस’ होने की चाहत में किया। स्थानीय लोगों ने कहा कि सड़क पर इस तरह का स्टंट सिर्फ करतब नहीं बल्कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन भी है। बिना हेलमेट और सुरक्षा उपकरण के खुले रास्ते पर बाइक स्टंट करना खुद की जान के साथ-साथ दूसरों की जान को भी जोखिम में डालता है। बुजुर्ग भी अब वायरल की दौड़ में ऐसे वीडियो अक्सर युवाओं में देखे जाते हैं, लेकिन अब बुजुर्ग भी सोशल मीडिया पर वायरल होने की दौड़ में पीछे नहीं हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि यह वीडियो युवाओं के लिए भी अनुकरणीय हो सकता है, इसलिए इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए। पुलिस की कार्रवाई पर निगाह अब यह देखना होगा कि पुलिस इस वायरल वीडियो पर किस तरह की कार्रवाई करती है। कोल्हुई थाना प्रशासन ने फिलहाल वीडियो की जानकारी ली है, और बाइक स्टंट करने वाले व्यक्ति की पहचान कर कार्रवाई की संभावना जताई है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *