बरगदवा थाना क्षेत्र के मंगलापुर निवासी गुड्डू बरगदवा मेन रोड के बिजली का तार ठीक करते समय पोल से गिरने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान मंगलापुर निवासी गुड्डू साहनी (पुत्र लुटावान) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गुड्डू बिजली के पोल पर चढ़कर तार सही करने का काम कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया और नीचे पक्के फर्श पर गिर पड़ा। इस हादसे में उसके सिर में गंभीर चोटें आईं और वह अचेत हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उसे तुरंत बरगदवा स्थित मद्धेशिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल महाराजगंज रेफर कर दिया। हालांकि, महाराजगंज ले जाते समय रास्ते में ही गुड्डू साहनी की मौत हो गई।

Leave a Reply